{"_id":"614a18898ebc3e147253556b","slug":"political-balrampur-news-lko5966150143","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरौला में सड़क निर्माण पर खर्च किए गए 251 करोड़ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरौला में सड़क निर्माण पर खर्च किए गए 251 करोड़ रुपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला(बलरामपुर)। प्रदेश सरकार के साढ़े चार सालों में उतरौला विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। 251 करोड़ 26 लाख रुपए से क्षेत्र में सड़क, पुलिया, इंटरलॉकिंग, मिट्टी पटान, सीसी व खड़ंजा निर्माण का कार्य कराया गया है। विधान सभा क्षेत्र के चार हजार 444 गरीब परिवारों को आवास का लाभ दिलाया गया है।
यह बातें मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कही। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हर वर्ष आग लगने से सैकड़ों परिवार तबाह होते थे। इस तबाही पर अंकुश लगाने के लिए फायर स्टेशन का निर्माण कराया गया। राप्ती नदी पर पुल निर्माण सहित विधान सभा क्षेत्र में प्रतिवर्ष करीब 151 किलोमीटर सड़क बनवाई गई है। सड़क, पुलिया, इंटरलॉकिंग, मिट्टी पटान, सीसी रोड व खड़ंजा निर्माण पर 251 करोड़ 26 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।
बिजली की बेहतर व्यवस्था के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेन्द्रों पर पैनल बदलने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वाने, खुले ओवरहेड तारों की जगह केबल लगवाने सहित महुआ, अचलपुर, मद्दोघाट व चमरूपुर में नए विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा के लिए रेहरा व गैड़ास बुजुर्ग में आईटीआई का निर्माण कराया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से दो करोड़ पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई है। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के सहयोग की भी सराहना की। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी व हर्षित जायसवाल आदि मौजूद रहे।