{"_id":"5d1a3c128ebc3e3ca70ae57e","slug":"policeman-death-in-rood-accident-balrampur-news-lko4683285121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में घायल सिपाही की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। थाना हरैया में तैनात सिपाही की दुर्घटना में घायल होने के कारण सोमवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिपाही की मौत पर विभाग के अधिकारियों तथा सहकर्मियों ने दुख जताया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक हरैया थाने में तैनात सिपाही अनिल कुमार की दरगाह बहराइच मेले में ड्यूटी लगी थी। 27 जून को ड्यूटी समाप्त कर अनिल साथी सिपाही शुभकरण के साथ बाइक से हरैया वापस लौट रहे थे।
रास्ते में सिरकिहना मोड़ के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी। गंभीर रूप से घायल अनिल को जिला अस्पताल बहराइच से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को अनिल की मौत हो गई। मृतक मूलरूप से ग्राम धर्मपुर थाना मूर्तिहा जनपद बहराइच का निवासी था।