फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police will help in providing darshan of Maa Pateshwari

Balrampur News: मां पाटेश्वरी का दर्शन कराने में मदद करेगी पुलिस

Thu, 03 Oct 2024 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Police will help in providing darshan of Maa Pateshwari
तुलसीपुर (बलरामपुर)। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में शारदीय नवरात्र मेला को लेकर एसपी विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को मां पाटेश्वरी का दर्जन कराने में पुलिस उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता से पेश आएं और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। सतर्कता के साथ पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी निभाएं। एसपी ने मेला कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, बैरियर, पार्किंग व्यवस्था व ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने वाले स्कूलों का निरीक्षण करके सुविधाएं चाक-चौबंद कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एएसपी योगेश कुमार, सीओ सिटी बृजनंदन राय, सीओ तुलसीपुर राकेश कुमार व सीओ ललिया ज्योतिश्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed