फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   police station,cattel

थाने व ब्लॉक में लेकर पहुंचे छुट्टा जानवर, चार हिरासत में

Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
police station,cattel
फोटो-16-बलरामपुर के बीडीओ कार्यालय में बंद की गई छुट्टा जानवर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। फसलों को तबाह करने वाले छुट्टा जानवरों से परेशान किसानों में भारी आक्रोश है। नाराज किसानों ने खेतों से खदेड़कर छुट्टा जानवरों को थाने व खंड विकास अधिकारी कार्यालय लाकर छोड़ दिया और प्रदर्शन करने लगे। किसानों की कार्यशैली से नाराज पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया है। छुट्टा जानवरों को ब्लॉक परिसर में रखा गया है। इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

किसान गुलजार, दिलीप कुमार यादव, प्रेमलाल यादव, रामशंकर, आकाश सिंह, बबलू, धर्मराज, राकेश, फिरोज, राज कुमार व इंद्रावती आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि पचपेड़वा क्षेत्र के कई गांवों में छुट्टा जानवरों का आतंक है। सेमरहवा, मड़नी, जोगिहवा, इमिलिया कोडर, बलिदानडीह, वीरपुर सेमरा, बेतहनिया, मोतीपुर, सेमरी, हरखड़ी, कोल्हुई, कुकुरभुकुआ व बढ़ईपुरवा सहित 50 से अधिक गांवों में छुट्टा जानवर किसानों के धान, गन्ने व अन्य खरीफ की फसलों को तबाह कर रहे हैं।
विज्ञापन

समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। क्षेत्र के भारी संख्या में किसानों ने छुट्टा जानवरों को इकट्ठा कर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आलोक राव ने बताया कि छुट्टा जानवरों को कुछ लोगों द्वारा उकसाया गया है। थाने पर छुट्टा जानवरों को लाने वाले करीब चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है कि किन कारणों से थाने में जानवरों को लाया गया है।

छुट्टा जानवरों को ब्लॉक परिसर में रखा गया है। किसानों का आरोप है कि खेतों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी छुट्टा जानवरों का झुंड जुटा रहता है जो दुुर्घटना का कारण बन रहा है। किसानों ने डीएम से इस समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed