फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police recruitment exam will be conducted under the supervision of sector magistrate

Balrampur News: सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sun, 11 Aug 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be conducted under the supervision of sector magistrate
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी की गई तैनाती, 23 से 31 अगस्त के बीच जिले के छह केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। पूर्व में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण इस बार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
23 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। पुलिस को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर एक- एक सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। डीएम के साथ ही उनकी एक विशेष टीम परीक्षा की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्र पर संबंधित थानों की पुलिस फोर्स लगाई जाएगी। सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा कर्मी केंद्र के आसपास मौजूद रहेंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के आसपास लोगों को आने नहीं दिया जाएगा। केंद्र पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस पूरी तरह से प्रतिबंधित
परीक्षा में इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्र प्रभारी व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को छोड़कर अन्य किसी को भी केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। चूड़ी, अंगूठी, कान की बाली, लाॅकेट आदि पर भी रोक है। संदेह होने पर किसी की भी सघन तलाशी ली जा सकती है। -मृदुला आनंद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed