फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Police are investigating the details of codeine-containing medicine sales and purchases

Balrampur News: कोडीनयुक्त दवा सेल्स-परचेज का ब्योरा खंगाल रही पुलिस

Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police are investigating the details of codeine-containing medicine sales and purchases
बलरामपुर। तुलसीपुर के दो मेडिकल स्टोरों से कोडीनयुक्त सिरप बरामद होने के बाद सेल्स-परचेज का ब्योरा खंगाला जा रहा है। मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहां से दवाएं मंगवाई और कहां-कहां बेची है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

नवंबर में औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने टीम के साथ तुलसीपुर के नई बाजार में संचालित अशोक मेडिकल स्टोर व अमन मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया था। दोनों दुकानों पर कोडीनयुक्त कप सिरप बिना किसी परामर्श के बिक्री होती पाई गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक दवाओं के विक्रय से संबंधित पूर्ण विवरण भी उपलब्ध नहीं करा सके थे। औषधि निरीक्षक के अनुसार कोडीनयुक्त दवाओं का दुरुपयोग नशे के तौर पर व्यापक रूप से किया जा रहा था। कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए औषधि निरीक्षक ने तुलसीपुर थाने में दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना आरके सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक प्रबंधित दवाएं कहां से लाते थे, कहां-कहां बेचते थे। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त होगा लाइसेंस
अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से विभागीय नियमों और औषधि अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। ऐसे में अब दोनों मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। - सुमित वर्मा, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed