{"_id":"6918ba61213ec0b118046455","slug":"pockets-of-farmers-harvesting-black-spotted-paddy-balrampur-news-c-99-1-brp1003-137047-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: काले धब्बे वाले धान काट रहे किसानों की जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: काले धब्बे वाले धान काट रहे किसानों की जेब
Sat, 15 Nov 2025 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्र पर खड़ी ट्रॉलियां।
बलरामपुर। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान परेशान हैं। अब नमी व काले धब्बे के कारण केंद्र प्रभारियों ने खरीदारी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। धान से चावल की रिकवरी कम होने की बात कहकर किसानों को लौटाया जा रहा है। ऐसे में केंद्रों पर तौल कराने के लिए किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
हरैया सतघरवा क्षेत्र के राजकीय धान क्रय केंद्र बीपैक्स गुगौली में एक नवंबर से अब तक किसानों ने किसानों ने धान बेचा है। किसान बाबूराम निवासी भुजेहरा ने 110 क्विंटल, जयजय राम निवासी पूरनपुर ने 7 क्विंटल, नेता देवी निवासिनी धामपुर ने 43.60 क्विंटल व सकट राम निवासी गौरा माफी ने 90.40 क्विंटल धान बेचा है। केंद्र प्रभारी/सचिव काशी प्रसाद तिवारी ने बताया कि अक्तूबर में हुई बारिश से अधिकांश किसानों के धान भीग गए थे।
खेतों में पानी भर जाने से धान में नमी ज्यादा हो गई है। नमी के कारण धान में काले धब्बे भी पड़ने लगे हैं। ऐसे में धान खरीदना मुश्किल है। मिलर्स को प्रति क्विंटल 67 किलोग्राम चावल की रिकवरी चाहिए। नमी व काले धब्बे वाले धान से यह संभव नहीं है। ऐसे में 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र स्थित क्रय केंद्र प्रेमनगर में भी यही समस्या किसानों के सामने है। महादेव जमुनी निवासी किसान श्रीराम ने बताया कि नमी के कारण अभी सिर्फ 37 क्विंटल धान ही बेचा है। भगवतीगंज मंडी समिति में तो बेचने के लिए धान से भरी चार-पांच ट्रॉली खड़ी हुई थी।
मनमानी कटौती से किसान परेशान
धान में नमी व सफाई को लेकर प्रति क्विंटल 20 से 25 प्रतिशत की कटौती की जाती है। धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर न लगाने पड़े, इस कारण किसान भी केंद्र प्रभारियों से बहस नहीं करते हैं। क्रय विक्रय समिति भगवतीगंज में तौल कराने वाले उदईपुर के किसान मनोज कुमार ने बताया कि 107 बोरा धान बेचा है। एक बोरे में 40 किलो धान था। केंद्र प्रभारी ने एक बोरे धान में पांच किलोग्राम की कटौती सफाई के नाम पर की है। इसी तरह पवन कुमार व रक्षाराम ने भी मनमाने तरीके से कटौती की शिकायत की है।
17 प्रतिशत नमी वाला धान ही खरीदने का है निर्देश
शासन स्तर से 17 प्रतिशत नमी वाला धान ही खरीदने का निर्देश है। यदि धान में नमी ज्यादा है तो किसान सुखा कर ही केंद्र पर धान लाएं, जिससे कटौती न होने पाए।
- निश्चल आनंद, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर