फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   PM will be under security, CM will take stock today

अभेद्य होगी प्रधानमंत्री कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था, आज सीएम लेंगे जायजा

Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
PM will be under security, CM will take stock today
बलरामपुर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करती डीएम श्रुति व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। देश की सबसे बड़ी सरयू राप्ती नहर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम के दौरान कई चक्र का सुरक्षा घेरा रहेगा। इस दौरान चप्पे-चप्पे की निगरानी को सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन से जुड़ी तैयारियां परखने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी भी गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चाक चौबंद सुरक्षा के लिए आईपीएस एवं कमांडो समेत 3612 सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। बुधवार को एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार तथा डीआईजी देवीपाटन मंडल डा. उपेन्द्र अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएम के आयोजन स्थल की सुरक्षा का जिम्मा एटीएस कमांडो, पांच कंपनी पैरा मिलिट्री तथा 6 कंपनी पीएसी संभालेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने को खुफिया एजेंसियां भी लगातार सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस, पीईएस, इंस्पेक्टर व एसआई समेत यहां पर कुल 3612 लोगों को तीन चक्रीय सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जो वीवीआईपी, वीआईपी व जनसभा में आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखेंगे।
जनसभा स्थल पर संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सादे वर्दी में भी महिला व पुरुषकर्मी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। एंटी ड्रोन सिस्टम भी मौकेे पर तैनात किया जाएगा।
आयोजन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री से पहले सुबह 9 बजे जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी कल बलरामपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना देर रात तक आने की संभावना है।
प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम में मंडल के चारो जिलों से जुटने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जनसभा का दायरा अब 20 की जगह 30 हेक्टेअर में होगी। रेणुकानाथ मंदिर जाने वाली सड़क के पार भी खेतों से लोग प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुन सकेंगे। कार्यक्रम स्थल के आस पास बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि कोई अवांछित व्यक्ति व जानवर कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न न कर सके।

बुधवार को जिलाधिकारी श्रुति ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुुंचकर एक बार फिर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने सदर एसडीएम व अन्य अफसरों के साथ मंच, सभा स्थल व हैलीपैड की तैयारी का गहनता से निरीक्षण किया। डीएम ने मातहतों को सभी कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया। वीवीआईपी, वीआईपी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अलग-अलग तीन मंच तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed