फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pledged to follow the path suggested by Dr. Ambedkar

डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Pledged to follow the path suggested by Dr. Ambedkar
बलरामपुर। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुुधवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। जिले के सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के साथ राजनीतिक पार्टियों व अन्य संगठनों की तरफ से कार्यक्रम करके डॉ. आंबेडकर की जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, तीनों तहसीलों, सभी ब्लॉकों, जलनिगम, बीईओ कार्यालयों के साथ सभी दफ्तरों में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों व विचारों पर गोष्ठी की गई।
विज्ञापन

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में मौजूद डीएम श्रुति व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। डीएम ने कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अपने पूरे जीवन में उन्होंने समाज में प्रचलित बुराइयों को खत्म करने का काम किया। हम सभी को उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज सुधारक के रुप में भेदभाव को खत्म किया। गोष्ठी के कार्यक्रम का संचालन आपदा सलाहकार सचिन मदान ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडेय, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी दीपांकर श्रीवास्तव, कपिल मदान, रवि शुक्ल, राम नरेश गुप्ता व मनोज कुमार सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में सीडीओ रिया केजारीवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी करके डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान पीडी अनिल कुमार सिंह व डीडीओ गिरीश कुमार पाठक आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी अरविंद मिश्र की मौजूदगी में जयंती मनाई गई। जलनिगम दफ्तर में एक्सईएन मनोज कुमार सिंह व जेई पीयूष वर्मा आदि की मौजूदगी में डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया गया। अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने जिला पंचायत में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए डॉ. रामचंद्र की अध्यक्षता में जयंती पर गोष्ठी की गई। इस अवसर पर डीसी निरंकार पांडेय, एनके सिंह, फिरोज अहमद, आभा त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।
उतरौला तहसील में एसडीएम डॉ. नागेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सदर व तुलसीपुर तहसील के साथ जिले के सभी नौ ब्लॉकों व बीईओ कार्यालयों में धूमधाम से जयंती मनाई गई। भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विपिन श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र नाथ शुक्ल व चक्रधर शुक्ल आदि मौजूद रहे। उतरौला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर कार्यवाह राम नरेश, जिला सह कार्यवाह अमित, जिला सह संघचालक अभिमन्यु व धर्मेश आदि ने जुलूस निकालकर डॉ. अंबेडकर के जीवन आदर्शों के प्रति लोगों को जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बूथ स्तर पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया ने आंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, दयाराम प्रजापति, राम करन मिश्र, रमेश जायसवाल, राम दयाल यादव, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, जिला मंत्री बृजेन्द्र तिवारी, रवि कुमार मिश्र, वरुण सिंह, वंदना पासवान, अवधेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य महेश शुक्ल, संजय शर्मा व सुधीर श्रीवास्तव आदि ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया।

वहीं बसपा की तरफ से आंबेडकर तिराहे पर श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के सांसद राम शिरोमणि वर्मा के साथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर को नमन किया गया। गोष्ठी करके उनके जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालचंद कुरील, हरिराम बौद्ध, गया प्रसाद गौतम, बनारसी लाल गौतम, सुरेश कुमार गौतम, सुरेंद्र कुमार गौतम, मनोज कुमार गौतम व विनोद कुमार पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed