फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pledged for Green India, Clean India

ग्रीन इंडिया, क्लीन इंडिया का लिया संकल्प

Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Pledged for Green India, Clean India
बलरामपुर के तुलसीपुर में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवना करते महंत व अन्य। - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय में बुधवार को संस्थापक सप्ताह समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यार्थियों की रैली को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी व एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

महंत व एसडीएम ने कहा कि थर्माकोल का प्रयोग सभी लोग बंद करें। थर्माकोल व पॉलिथीन का प्रयोग करने से पर्यावरण संतुलन को खतरा उत्पन्न हो रहा है। गंदगी भी बेतहाशा बढ़ रही है। रैली में बच्चों ने ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया का संकल्प लिया।
विज्ञापन

थर्माकोल व पॉलिथीन का प्रयोग बंद करे के नारे लगाए। रैली स्कूल से होते हुए हनुमानगढ़ी चौराहा, नई बाजार व चौक आदि मार्गों से होकर पुन: स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह स्टॉल लगाकर बच्चों को फल व बिस्किट वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडमास्टर अरविंद त्रिपाठी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थापक समारोह 10 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं के विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। कार्यक्रम में डॉ. सुमंत सिंह चौहान, सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक वकील पांडेय, आकाश श्रीवास्तव व प्रवीण सिंह विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed