{"_id":"64836e1c795ba3b68a0a218d","slug":"pledge-taken-for-environmental-protection-by-planting-saplings-balrampur-news-c-99-1-slko1019-128-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया गया संकल्प
Fri, 09 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। एसपी केशव कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
एसपी ने पुलिस लाइन में पहुंचकर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिसर में फल व छायादार पौधे रोपित किए। पौधरोपण के बाद उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए ऑक्सीजन का होना आवश्यक है। यह ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलता है।
पेड़ काटने से बड़ा कोई पाप नहीं है और पेड़ लगाने से अच्छा कोई पुण्य नहीं है। ऐसे में हम सभी को एक पेड़ काटने सेे पहले कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पौधरोपण के बाद उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। गीला व सूखा कूड़ों को अलग-अलग कूड़ेदान में डाले। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।