{"_id":"69077accc4961305b80d2770","slug":"players-from-chainpur-won-the-volleyball-competition-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136222-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चैनपुर के खिलाड़ियों ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चैनपुर के खिलाड़ियों ने जीती वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन
बलरामपुर के जरवा में वालीबाल खेलते खिलाड़ी ।-संवाद
जरवा। क्षेत्र के ग्राम चैनपुर निश्चलपुर में रविवार को आयोजित पब्लिक पुलिस समन्वय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चैनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जनजातीय विद्यालय की टीम को 25-16 से पराजित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी शाहिद खान, ग्राम प्रधान अरशद खान, रहीम खान और जनजातीय विद्यालय के प्रधान लिपिक राजाराम प्रजापति ने किया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। टीम कप्तान उमेर की अगुवाई में चैनपुर की टीम ने शुरू से ही खेल पर पकड़ बनाए रखी। रशीद, सलमान, रिजवान, नदीम और अफरोज ने शानदार सर्विस और ताबड़तोड़ स्मैश लगाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
दूसरी ओर, जनजातीय विद्यालय के कप्तान शैलेश थारू और उनके साथियों ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन चैनपुर की सटीक पासिंग और तेज रिफ्लेक्स के सामने टिक नहीं सके। मैच के दौरान गांव के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल समाप्त होते ही चैनपुर टीम की जीत पर तालियों की आवाज से मैदान गूंज उठा। ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को कंधों पर उठाकर बधाई दी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संयोजक प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने कहा कि खिलाड़ी समाज के प्रेरक होते हैं। इस तरह के आयोजन से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना बढ़ती है। पुलिस विभाग आगे भी ऐसे कार्यक्रम गांव-गांव आयोजित करेगा। ग्राम प्रधान अरशद खान ने बताया कि गांव में पहली बार ऐसा खेल आयोजन हुआ है, जिससे युवाओं में उत्साह और एकजुटता का संदेश गया है। ग्रामीण वशीउल्लाह, अब्दुल माजिद, रामकुमार, जफरुल्ला, कमरुल हसन, कुतुबल्लाह आदि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।