फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Players from 110 villages will show their skills in cricket.

Balrampur News: 110 गांवों के खिलाड़ी क्रिकेट में दिखाएंगे कौशल

Sun, 22 Oct 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Players from 110 villages will show their skills in cricket.
बलरामपुर के चौधरीडीह गांव में ट्राॅफी का अनावरण करते मुख्य अति​थि व अन्य। -संवाद
- समारोह आयोजित कर टूर्नामेंट की ट्राॅफी का किया गया अनावरण
विज्ञापन

- चौधरीडीह के राजवीर सिंह खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में 12 नवंबर से होना है टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। चौधरीडीह के राजवीर सिंह खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र में 12 नवंबर से शुरु हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में 110 ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। शुक्रवार की शाम को समारोह का आयोजन कर टूर्नामेंट की ट्राॅफी का अनावरण किया गया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अविरल सिंह विशाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी व समाजसेवी पंडित बुद्धि सागर मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर ट्राॅफी का अनावरण किया। कार्यक्रम संचालक डॉ. अशोक सिंह चौहान ने कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है, जिसके चलते प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। इस प्रशिक्षण केंद्र के शुरू होने पर बच्चे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। स्टेडियम के संस्थापक व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजवीर सिंह ने कहा कि गांव की प्रतिभाएं सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। यहां के बच्चे प्रशिक्षण हासिल कर देश-विदेश में जिले का नाम रोशन करें। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। यहां खेलकूद प्रतियोगिता के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दी जाएगी। इस अवसर पर अतुल प्रताप सिंह, शंकर भगत सिंह, आद्या प्रसाद शुक्ला व अरविंद अवस्थी सहित 110 ग्राम पंचायत के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed