{"_id":"62c5d3659caeb61dbb6f4051","slug":"plantetion-balrampur-news-lko638452145","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिशंकरी पौधों से पर्यावरण बचाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिशंकरी पौधों से पर्यावरण बचाने की कोशिश
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर में ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए जागरूक करते एसएसबी जवान।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में पर्यावरण को स्वच्छ एवं धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण की धूम मची है। अभियान के दूसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवी संगठनों, विद्यालय, सरकारी विभागों के स्टाफ व संभ्रांत लोगों ने पौधरोपण किया। अभियान के दौरान हरिशंकरी मिश्रित पौधे जैसे कि बरगद, पीपल, पाकड़, नीम व आम के पौधे लगाए जा रहे हैं। इन पौधों के माध्यम से पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर उसे मानव जीवन के लिए बेहतर बनाया जाएगा। पौधरोपण के बाद लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विदित हो कि पांच से सात जुलाई तक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन जिले में करीब 21 लाख पौधे रोपित किए गये थे। दूसरे दिन बुधवार को कई संगठनों व सरकार विभागों ने पौधरोपण किया। एसएसबी 9वीं वाहिनी त्रिलोकपुर में एसएसबी जवानों ने पौधरोपण किया। एसएसबी निरीक्षक बजरंग वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक केवल सिंह, मुख्य आरक्षी गोल्डी धीमान, विनोद वर्मा, राजेश, गौरव आदि ने प्राथमिक विद्यालय पैकी व अन्य स्थानों पर आम, नीम, पीपल बरगद व अन्य औषधीय पौधे लगाए। एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों, शिक्षकों व बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
पायनियर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी के साथ विद्यालय परिसर व आसपास के गांवों में जाकर पौधरोपण किया। ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को कम से कम एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने पौधरोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने पौधरोपण के बाद ग्रामीणों को पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रांजल त्रिपाठी व डॉ. निधि त्रिपाठी ने पौधरोपण करते हुए कहा कि पृथ्वी पर पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है। पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है। एक पेड़ काटने से पहले कम से कम 10 पौधे जरूर लगाने चाहिए।