फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pit free campaign limited to major intersections

प्रमुख सड़कों व चौराहों तक सिमटा गड्ढामुक्त अभियान, अंदरूनी हिस्से बदहाल

Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pit free campaign limited to major intersections
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश के बावजूद दशकों से खस्ताहाल हुई सड़कों का जख्म आज तक नहीं भर पाया है। गिनी चुनी सड़कों व प्रमुख चौराहों को चमचमा कर अधिकारी व जनप्रतिनिधि अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की अंदरूनी सड़कों की हालत दशकों से बदतर ही हैं। इन सड़कों की मरम्मत तो दूर गिट्टी व मिट्टी की पटाई तक नहीं हुई है। 141 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन स्तर से तीन अरब भी जिले को मिल चुकी है।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत का कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही हैं। महराजगंज तराई क्षेत्र में बाढ़ से तबाह हुई दर्जनों सड़कें जस की तस पड़ी हैं। नगर के हाईवे को छोड़कर बाकी सड़कें चलने लायक नहीं है। प्रधानमंत्री के आने पर चुनिंदा सड़कों पर पैचिंग का कार्य कराया गया है जो कितने दिन चलेगा यह आने वाला वक्त बताएगा। पब्लिक शिकायत भी करती है तो साहब व जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती।
विज्ञापन

नगर के वीआईपी मोहल्ले में शुमार सिविल लाइन मोहल्ले की सड़क जो झारखंडी मंदिर मोड़ से रोडवेज तक जाती है। इस सड़क की मरम्मत करीब एक दशक से नहीं हुआ है।
नई सड़क बनाने से लेकर गड्ढामुक्त सड़क अभियान तक चलाया गया लेकिन इस सड़क पर एक गिट्टी तक नहीं पड़ी। रोडवेज की बसों में यात्रा करने वाले यात्री हिचकोले खाते हैं तो बाइक सवार आए दिन गिरकर दुर्घटना का शिकार होते हैं। दशकों से लोग इस सड़क मरम्मत कराने के लिए मांग भी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की हालत और भी बदतर हो गई है। ग्राम चंदनजोत से साखी रेत जाने वाली सड़क बाढ़ में तबाह हो गई थी। सड़क के ऊपर की परत बह गई और मिट्टी का रास्ता बना हुआ है।

शासन स्तर से चारो विधान सभा क्षेत्रों में सड़क मरम्मत कराने के लिए तीन अरब रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। 31 दिसंबर तक सड़क के निर्माण का कार्य पूरा होना है। धरातल में काम कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। महराजगंज तराई क्षेत्र में ही तबाह हुई दर्जनों सड़कें बनने की राह देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed