फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pipeline will be laid in 60 km area in the city, Rs 29 crore will be spent

Balrampur News: शहर में 60 किमी क्षेत्र में बिछेगी पाइप लाइन, 29 करोड़ होगा खर्च

Sat, 11 Nov 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pipeline will be laid in 60 km area in the city, Rs 29 crore will be spent
तुलसीपुर(बलरामपुर)। नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत की तरफ से 60 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। चार नए ट्यूबवेल का निर्माण होगा। दो ट्यूबवेल को रीबोर कराया जाएगा। अमृत 2.0 योजना के तहत कराए जाने वाले इन कार्यों पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना पूरी होने पर नगर के करीब 38 हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशा फिरोज के प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए देश-विदेश से प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। धार्मिक व पर्यटन को देखते हुए नगर के विकास के लिए विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर अतिरिक्त बजट की मांग की गई थी। विकास मंत्री ने नगर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 29 करोड़ बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर में चार नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू करा दिया गया है। दो ट्यूबवेल को रीबोर कराया जाएगा। दो पानी टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 60 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। योजना पूरी होने पर करीब 38 हजार लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed