{"_id":"5f8dbe548ebc3e9bd91aaa1a","slug":"personal-doctor-dies-from-corona-seven-positive-balrampur-news-lko546077028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निजी चिकित्सक की मौत, सात मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निजी चिकित्सक की मौत, सात मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। तुलसीपुर नगर में प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक की सोमवार को दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में एक चीनी मिल कर्मी सहित सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि नगर में डॉ. बब्बन निजी क्लीनिक चलाते थे। काफी दिनों से बीमार होने पर उनका इलाज लखनऊ के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। 15 दिन पहले वहीं पर उनकी कोरोना जांच कराई गई। जांच पॉजिटिव होने तथा हालत खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली में ही इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में तुलसीपुर चीनी मिल का एक कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पहलवारा में चार तथा नई बस्ती व अंधियारी बाग में भी एक-एक व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
इन लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 9 लोगों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है। स्वस्थ होने वाले मरीजों को 14 दिन होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेज दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 1715 हो गई है। 1577 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 110 है।