फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People with advanced degree also get opportunity in constable recruitment

Balrampur News: सिपाही भर्ती में आलिम डिग्री वालों को भी अवसर

Wed, 27 Dec 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 27 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
People with advanced degree also get opportunity in constable recruitment
बलरामपुर। शासन ने सिपाही भर्ती परीक्षा में आयु बढ़ाने के साथ ही मदरसा बोर्ड से पास की जाने वाली आलिम की परीक्षा को भी मान्यता दी है। इससे मदरसा बोर्ड से आलिम की पढ़ाई करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं का भी पुलिस सेवा में जाने का सपना साकार हो सकेगा। आलिम को शासन ने इंटर के बराबर मान्यता दी है। इससे समुदाय से जुड़े युवाओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

युवा मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शरीफ व समीर अहमद ने बताया कि वह लोग आलिम की पढ़ाई कर चुके हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आलिम का मान्यता मिलने पर अब वह लोग पुलिस सेवा में जाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। बताया कि उन्होंने भर्ती के आयोजित होने वाली लिखित व दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आलिम डिग्री का इंटर के समतुल्य मान्यता मिलने से जिले में संचालित 59 मदरसों में पढ़ने व पास होने वाले 21 से 24 साल की आयु वर्ग के करीब 17 हजार युवाओं को सीधा फायदा मिलेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार आलिम की पढ़ाई करने वाले युवाओं को भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed