फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People will give answers to those who share society

समाज बांटने वालों को जनता देगी जवाब

Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
People will give answers to those who share society
बलरामपुर। जाति-धर्म के नाम पर समाज को बांटने वाली भाजपा को जनता जवाब देगी। 2022 का विधानसभा चुनाव जीतकर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने गांवों में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी जुबेर अहमद ने शुक्रवार को संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत धर्मनगर और न्याय पंचायत रतनपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। संगठन से जितने कार्यकर्ता जुड़ेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी शक्ति के साथ जुट जाएं।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए कोई कल्याणकारी योजनाएं नहीं बनाई गई है। सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों व मजदूरों का शोषण कर रही है। सरकार की इन नाकामियों एवं जनविरोधी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर हमला बोला। इस दौरान न्याय पंचायत धर्मनगर व रतनपुर इकाई का गठन भी किया गया। श्याम बाबू को धर्मनगर एवं चंद्रिका प्रसाद जायसवाल को रतनपुर न्याय पंचायत का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर जिला महासचिव विनय मिश्र, अमिरका प्रसाद, रामपाल सिंह, अख्तर हुसैन व हामिद बलरामपुरी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed