फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Contract workers protested for regularization and equal pay

Balrampur News: नियमितीकरण व समान वेतन के लिए संविदा कर्मियों ने जताया विरोध

Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Contract workers protested for regularization and equal pay
फोटो-35-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एडीएम को सौंपने पहुंचे संविदा कर्मी ।-स्रोत : संगठन 
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 200 से अधिक कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम संदीप केला को ज्ञापन सौंपा। समस्याओं का निस्तारण न होने पर तीन अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष अविनाश विक्रम सिंह और महामंत्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि एनएचएम के संविदा कर्मी 18 साल से सेवाएं दे रहे हैं। कई राज्यों में 10 वर्ष तक सेवा करने वाले एनएचएम कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में भी ऐसी व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मी नियमित कर्मचारियों की तरह कार्य करते हैं, इसलिए उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संघ ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता और ग्रेच्युटी का लाभ देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने, आउटसोर्स कर्मियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन करने और नियमित पदों की भर्तियों में विशेष कोटा निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो तीन अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। पांच से सात अक्तूबर तक एनएचएम कर्मी काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। आठ, नौ और 10 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में मंडल महामंत्री सूर्यमणि त्रिपाठी, सतीश शर्मा और भानु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed