फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People welcomed the new year with good wishes

मंगलकामनाओं के साथ लोगों ने किया नव वर्ष का स्वागत

Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
People welcomed the new year with good wishes
बलरामपुर। 2021 में कोरोना महामारी जैसी आपदाओं को भुलाकर 2022 में मंगल कामनाओं के साथ नए साल के स्वागत में लोग जुटे हैं। कोविड प्रोटोकॉल के साथ नए साल के जश्न में शहर डूब गया है।
विज्ञापन

डिजिटल बधाई संदेश देने की होड़ मची हुई है। शुक्रवार को गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। नए साल के स्वागत में मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। मंदिर प्रशासन की तरफ से नए साल पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

नववर्ष पर जिले के सबसे प्रख्यात धार्मिक स्थल शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर में पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से मास्क लगातार मंदिर में आने की अपील की गई है। बिजलेश्वरी देवी मंदिर, झारखंडी मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर उतरौला, दुर्गा माता मंदिर पेहर बाजार में नववर्ष पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं, मुस्लिम धर्म के लोग मस्जिदों व सिख धर्म के लोग गुरुद्वारों में प्रार्थना कर नए वर्ष में सभी बीमारियों से मुक्ति तथा देश में अमन-चैन के लिए प्रार्थनाएं करेंगे।

मोबाइल से संदेश देने का सिलसिला 31 दिसंबर से शुरू हो गया है। बधाई संदेश देने वाले लोग संदेश बनाकर अपने मित्रों व रिश्तेदारों को संदेश देकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। शुक्रवार को गिफ्ट की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी। नव वर्ष पर अपनों को उपहार देने के लिए तरह-तरह के खिलौने, फूल व कार्डों की खरीदारी करने मेें जुटे रहे। जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व संभ्रांत लोगों ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed