फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People upset due to disrupted services of BSNL

बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं ध्वस्त

Sun, 07 Mar 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
People upset due to disrupted services of BSNL
बीएसएनएल की सेवाएं बाधित होने से लोग हुए परेशान
विज्ञापन

बलरामपुर। बीएसएनएल की मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाएं रविवार दोपहर को ध्वस्त हो गईं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल व ब्राडबैंड सेवाओं के उपभोक्ताओं ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।

बीएसएनएल के मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा के उपभोक्ता श्याम किशोर, मोहित, शकील अहमद, राजेश गुप्ता व प्रमोद आदि ने बताया कि रविवार की दोपहर अचानक नेटवर्क गायब हो गया। करीब चार घंटे तक ब्राडबैंड व मोबाइल की सेवाएं ठप रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोबाइल सेवा चार घंटे बाद चालू हो गई लेकिन ब्राडबैंड की सेवा बाधित होने से कंप्यूटर के कार्य नहीं हो सके है। जिले के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के उपभोक्ताओं ने डीएम से समस्या निराकरण कराने की मांग की है। डीएम श्रुति ने बीएसएनएल के अफसरों व कर्मियों को मोबाइल व ब्राडबैंड की सेवाओं में तत्काल सुधार कराने का निर्देश दिया है। बीएसएनएल के कर्मचारियों का कहना है कि ओएफसी रिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से समस्या उत्पन्न हुई है। समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed