फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   People fainted by the strong wind with fog

कोहरे के साथ तेज हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
People fainted by the strong wind with fog
बलरामपुर। जिले में पांचवें दिन शनिवार को भी कोहरे के साथ तेज हवा ने ठंड बढ़ा दी है। घने कोहरे के दौरान सफर करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात और सुबह के समय छाए घने कोहरों में वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगी रही। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद महज कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी असरदार नहीं रही। ठंड बढ़ने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के सा मध्यम कोहरा छाए रहने और औसत तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पांचवें दिन भी घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। कोहरे के दौरान सफर करने वाले आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो व चार पहिया के साथ भारी वाहनों के चालक कोहरे में वाहन की हेडलाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर रहे। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर तक घना कोहरा छाए रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिन में आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप भी ज्यादा असरदार नहीं रही। शाम होते ही घना कोहरा छा गया। हवाएं चलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड बढ़ने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे है। मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटे में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने और औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है। कृषि विज्ञान केंद्र के पचपेड़वा मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कड़ाके की ठंड शुरू होने के बावजूद अभी तक अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। शहर के कुछ जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था बेपटरी है। अलाव नहीं जलवाए जाने से लोग परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed