{"_id":"65904434c76d9b991f056779","slug":"people-became-emotional-after-seeing-the-sacrifice-of-sahibzadas-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5740-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साहिबजादों का बलिदान देख भावुक हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साहिबजादों का बलिदान देख भावुक हुए लोग
Sat, 30 Dec 2023 09:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। चांदनी चौक से सरहिंद तक सफर-ए-शहादत को लेकर गुरुद्वारा सिंह सभा की तरफ से शुक्रवार की रात अंगद प्लाजा हॉल में नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के जरिए गुरु तेग बहादुर की शहादत से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया। गुरु तेग बहादुर व साहिबजादों के बलिदान को देखकर लोग भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सिंह सभा लखनऊ के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह व विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी अरविंद मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पंजाबी रंगमंच पटियाला ग्रुप के कलाकारों ने गुरबानी से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने गुरु की रोशनी और श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा निर्धारित नियमों के तहत नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास व गुरुओं और साहिबजादों के बलिदान से लोगों को अवगत कराया। नाटक देखकर सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर सरदार प्रीतपाल सिंह, सरदार अजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, अर्जुन सिंह गांधी, मनप्रीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, समप्रीत सिंह, अमृत, अनमोल व अखंड आदि मौजूद रहे।