फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paving the way for the establishment of a model school in Uttaraula

Balrampur News: उतरौला में मॉडल विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ

Thu, 06 Nov 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for the establishment of a model school in Uttaraula
बलरामपुर के उतरौला में विद्यालय के लिए चिह्नित जमीन ।-संवाद
बलरामपुर। उतरौला में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। नामांतरण को लेकर उठ रहे सवाल पर विराम लग गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, स्कूल निर्माण के लिए चिह्नित जमीन को राजा उतरौला रिजवान अली ने अपनी जमीन होने का दावा किया था। इसके चलते करीब छह माह से निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब विभागीय की रिपोर्ट के अनुसार 1971 में ही बेसिक शिक्षा विभाग के नाम जमीन हो चुकी थी। उस समय नगर में तय जमीन पर आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय के साथ ही बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान संचालित था, जो बाद में गोंडा के दर्जीकुआं स्थानांतरित हो गया था। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि निर्माण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में कराई जाएगी। प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए 24.50 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं, जबकि पहली किस्त के रूप में 12.25 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। इस अत्याधुनिक विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पांच से दस एकड़ भूमि पर बनने वाले इस कैंपस का निर्माण जल निगम की सीएंडडीएस बस्ती यूनिट द्वारा किया जाएगा। जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह ने बताया कि उतरौला नगर में पांच एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध होने पर यहां प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यालय में एक साथ 450 बच्चों के अध्ययन की व्यवस्था होगी और आगे क्षमता दो हजार से अधिक तक बढ़ाई जाएगी। बीएसए शुभम शुक्ल के मुताबिक जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास केंद्र के साथ ही स्मार्ट क्लास की होगी सुविधा

विद्यालय को पूरी तरह आधुनिक शिक्षा तकनीकों से जोड़ा जाएगा। 30 स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं छात्रों को तकनीकी और शोध आधारित शिक्षा दिलाएंगी। कौशल विकास केंद्र और वर्कशॉप से बच्चों को रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलेगा। मिनी स्टेडियम में खेलकूद की पूरी सुविधा रहेगी। कैंपस में वाई-फाई, सीसीटीवी और शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed