फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients will get treatment information over the phone

फोन पर मरीजों को मिलेगी इलाज संबंधी जानकारी

Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Patients will get treatment information over the phone
बलरामपुर। जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव की पहल पर निजी चिकित्सकों ने भी अब कोरोनाकाल में फोन पर मरीजों को चिकित्सकीय सुझाव देने की हामी भरी है।
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से फोन पर कोई भी व्यक्ति इलाज के संबंध में जानकारी ले सकता है। सीएमएस ने आम जनमानस को चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए निजी चिकित्सकों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण के चलते अस्पतालों में भीड़ कम करने के लिए निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपील की गई थी कि वह मरीजों की मदद करें। इस क्रम में कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने फोन के माध्यम से मरीजों को चिकित्सकीय सुझाव देने की हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव से मोबाइल नंबर 8130302808, डॉ. विकास अग्रवाल से 8527440745, डॉ. अजय पांडेय से 9756992700 एवं डॉ. मोहित श्रीवास्तव से 9415071894 नंबर पर संपर्क कर चिकित्सकीय सुझाव लिया जा सकता है।
मनोरोग से संबंधित रोगी डॉ. अशोक कुमार पटेल से 8874412546 एवं परामर्शदाता विवेक से 9208862575 पर जानकारी ले सकते हैं। नेत्ररोग से संबंधित मरीज डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा से 9415094782 एवं डॉ. आतिफ रहमान से 7417870306 पर सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
हड्डी रोग से संबंधित रोगी डॉ. एके भट्ठ से 9415072201, डॉ. आसिफ हुसैन से 8126133300, डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी से 9145899745 एवं डॉ. अशोक सिंह से 9415593473 पर चिकित्सकीय परामर्श हासिल कर सकते हैं।
स्त्री रोग से संबंधित मरीज डॉ. शक्ति श्रीवास्तव से 9415036200 एवं डॉ. अलमास से 6391123450 पर सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों की बीमारी के लिए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पांडेय से 9465098839 पर सुझाव लिया जा सकता है।
नाक, कान, गला से संबंधित मरीज ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम से 9919455199 पर चिकित्सकीय सलाह ले सकते हैं। दांतों से संबंधित रोगी डॉ. शंकर सिंह से 7007449036 एवं डॉ. सौरभ सिंह से 7905420738 पर सुझाव हासिल कर सकते हैं।

ऑपरेशन से संबंधित सुझाव के लिए डॉ. तारिक अफजल सिद्दीकी से 9670515444 एवं डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव से 9415036100 पर संपर्क किया जा सकता है। सांस से संबंधित मरीज योग प्रशिक्षण के लिए योग प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत से 9918200330 पर सुझाव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed