फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Patients are troubled due to lack of doctors

Balrampur News: चिकित्सकों की कमी से मरीज परेशान

Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled due to lack of doctors
नंदनगर खजुरिया स्थित पीएचसी। - संवाद 
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदनगर खजुरिया में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी से मरीजों को काफी दिक्कत होती है। बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ व सर्जन न होने से यहां आने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। मरीज जिला अस्पताल या निजी चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए मजबूर होते हैं।
विज्ञापन


आकांक्षी जिला होने के बावजूद जनपद में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। सीएचसी नंदनगर में चिकित्सकों के आठ पद स्वीकृत हैं लेकिन इस समय सिर्फ दो की ही तैनाती है। इनमें से एक नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं तो दूसरे फिजीशियन हैं जो ओपीडी में मरीज देखते हैं।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन महज दो ही तैनात हैं। नियमित स्टाफ नर्स की भी नियुक्ति नहीं हैं।



पीएचसी के अधीन हो रहा सीएचसी का संचालन
नंदनगर खजुरिया में भले ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना हो लेकिन चिकित्साधिकारी मनमाने तरीके से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में कार्यालय बनाए हुए हैं ताकि उन्हें प्रतिदिन जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर न जाना पड़े। बीसीपीएम, बीपीएम व ब्लॉक अकाउंट मैनेजर सहित सीएचसी स्तरीय अन्य कर्मचारी भी पीएचसी जोकहिया पर अपनी सेवा दे रहे हैं। यहीं से सीएचसी नंदनगर खजुरिया का सारा काम होता है। इसके अलावा यहां औसत से अधिक चिकित्सकों की भी तैनाती है। अधिकारियों की उदासीनता से सीएचसी का संचालन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उच्चाधिकारियों को दी गई है सूचना
सीएचसी नंदनगर में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सीएमओ स्तर से ही चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती होगी।
-डॉ. जावेद अख्तर, अधीक्षक, सीएचसी नंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed