फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Party workers and supporters jumped with joy as soon as they took oath

पल्टूराम के मंत्री बनते ही खुशी से झूमे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक

Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Party workers and supporters jumped with joy as soon as they took oath
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर पल्टूराम के मंत्री बनने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाते भाजपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। रविवार शाम सदर विधायक पल्टूराम को मंत्री पद की शपथ लेते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक खुशी से झूम उठे। भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क में इकट्ठा होकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता विजयी मुद्रा में झूमते हुए नजर आए। कार्यालय पर मौजूद जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, शत्रुहन प्रसाद सोनकर, महेश शुक्ला, अरूण श्रीवास्तव, जयंत सिंह धर्मू, विनोद गिरि, गांगूली व कुन्नू कश्यप आदि लोग ढोल नगाड़े की आवाज पर थिरकते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इन लोगों ने कहा कि पल्टूराम के मंत्री बनने से नेपाल सीमा से सटे अति पिछड़े बलरामपुर जनपद में विकास की गंगा बहेगी। पल्टूराम सभी वर्गों के लोकप्रिय विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके संयोजकत्व में पार्टी तथा संगठन भी मजबूत होगा। इसके अलावा पल्टूराम को पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, सभासद संजय कुमार मिश्रा, संजय शर्मा तथा एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने भी मंत्री बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed