फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Parking of small and big vehicles will be done at 22 places

22 स्थानों पर होगी लोकार्पण समारोह में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Parking of small and big vehicles will be done at 22 places
बलरामपुर। सरयू नहर सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में आने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए यातायात पुलिस ने कुल 22 पार्किंग स्थल बनाए हैं। यातायात पुलिस ने पार्किंग स्थल का रूटचार्ट भी जारी किया है। शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक जिले की सीमाएं बड़े तथा व्यवसायिक वाहनों के लिए सील रहेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को यातायात पुलिस प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि बहराइच तथा श्रावस्ती से आने वाले वाहनों को कल्ला भट्ठा के दाहिने तरफ माताबक्स संस्थान नौबस्ता, सत्या भट्टा नौबस्ता, नौबस्ता बाग, पखियनपुरवा तथा भट्ठा चारोकाफरी के पास पांच स्थानों पर पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह बहराइच तथा श्रावस्ती से आने वाले वाहनों को गोपियापुर ग्राम, उदयरामपुर संपर्क मार्ग, कल्ला भट्ठा वीवीआईपी पार्किंग, वीआईपी अधिकारी वाहन पार्किंग, अंकुर ढाबा अधिकारी वाहन पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर तथा गोंडा से आने वाले वाहनों को सागौन बाग हंसुवाडोल, दिव्यांश प्रिंटर के सामने हरिहरगंज, नरायनपुर गांव, पाननकुइंया, हरिहरगंज कोड़री मार्ग, एसएसबी मुख्यालय पश्चिम बाउंड्री के सामने, दिव्यांश प्रिंटर के पीछे, हंसुवाडोल प्राइमरी स्कूल मीडिया पार्किंग, मिथिलेश शुक्ला भट्टा, विजयधर तिवारी कांपलेक्स के पास पार्क किया जाएगा।

प्रभारी ने यह भी बताया कि सभी पार्किंग स्थल पर पर्याप्त यातायात अधिकारी तथा आरक्षियों की व्यवस्था की गई है। पार्किंग के दौरान किसी को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए पार्किंग डायग्राम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed