{"_id":"65e8af786a60c0a8cb0e4539","slug":"paramilitary-force-will-guard-682-polling-booths-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107520-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 682 पोलिंग बूथों पर रहेगा पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 682 पोलिंग बूथों पर रहेगा पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा
Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले प्रशासन मतदान तैयारियों को चुस्त दुरुस्त बनाने में जुटा है। इसके चलते ही जिले के 682 पोलिंग बूथों पर मतदान पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा। मतदान के दौरान जिले के 1723 मतदेय स्थलों में से 682 बूथों को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने मतदान के दिन गड़बड़ी की आशंका वाले मतदेय स्थलों को चिह्नित कर लिया है। चुनाव के दौरान श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जिले की तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी को भी जोड़ा गया है, जबकि गोंडा लोकसभा क्षेत्र में उतरौला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल है। यहां की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रशासन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही तैयारी पूरी करने में जुटा है।
चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 15 लाख 85 हजार 265 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें आठ लाख 52 हजार 904 पुरूष, सात लाख 32 हजार 295 महिला व 66 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। संवेदन व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों की पड़ताल कराई गई। इसमें चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 227 संवेदनशील व 455 अति संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संवेदन व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों की पड़ताल करा ली गई है, ऐसे मतदेय स्थलों पर पैरा मिलेट्री फोर्स भी तैनात की जाएगी।
-अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम