फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panic from leopard in village

गांव में तेंदुए से दहशत

Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Panic from leopard in village
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में गत तीन दिनों से तेंदुए की आमद ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इमिलिया निवासी सीमा, सुंदरा, कुसुम, सुमन, ननकऊ व छोटेलाल ने बताया कि बीती मंगलवार की रात गांव में आए तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना डाला। बुधवार की सुबह तेंदुआ गांव में देखा गया। ग्रामीण विनीत, गुड्डू, राकेश, सतगुरु व पिंटू आदि ने लाठी-डंडा लेकर तेंदुए को खदेड़ा तो गन्ने के खेत में घुस गया। लगातार तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में हैं। शाम होते ही ग्रामीण खुद को घरों में कैद कर लेते हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी बनकटवा रेंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए नानबाबू के गन्ने के खेत के पास पिंजरा लगाया गया है। वनकर्मी जहीर खान, वन दरोगा अशोक कुमार गुप्ता को तेंदुए की निगरानी के लिए लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा छोटे बच्चों व ग्रामीणों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed