फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pandit Deendayal was remembered on his birth anniversary

Balrampur News: पं दीनदयाल को जयंती पर किया याद

Wed, 25 Sep 2024 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal was remembered on his birth anniversary
बलरामपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अचलापुर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों में गांव, गरीब, किसान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर करने का भी महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई। इस मौके पर डीपी सिंह बैस, कृष्ण गोपाल गुप्ता नगर अध्यक्ष,राजेश कश्यप सभासद,नंद लाल तिवारी सभासद, डॉ. विमल चंद्र त्रिपाठी,अंशुमाली भारतवंशी आईटी प्रमुख,राजेश प्रताप सिंह बबलू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के अंतर्गत रेडवलिया की बूथ संख्या 424 व 425 पर आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टू राम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला मंत्री सूरज सोनकर, मंडल अध्यक्ष गुमड़ी रामनिवास वर्मा, कर्ताराम वर्मा, प्रभु दयाल यादव, देवीदीन सोनकर, राजेश भारती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत हड़पुर जनकपुर की बूथ संख्या 307 पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में लोगों को जानकारी दी। बुधवार को विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 120 लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। नगर मंडल की बूथ संख्या 94 पर भाजपा नेता डॉ. अजय सिंह पिंकू के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय, सूर्यभान सिंह, शुभम चौधरी, रामनरेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रिंकू, विकास, मोहित सहित अन्य मौजूद रहे।



ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुआ आयोजन
महराजगंज तराई की बूथ संख्या 214 पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। गैसड़ी के बालापुर मंडल की बूथ संख्या 51/52 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मंडल प्रवासी मदन लाल जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। कार्यक्रम में राधेश्याम वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद चौहान, घनश्याम प्रजापति सहित अन्य मौजूद रहे। गौरा चौराहा के पिपरा में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed