फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panchayat workers charged with gang rape

पंचायत कर्मियों पर लगा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Panchayat workers charged with gang rape
बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार क्षेत्र की एक महिला ने चार पंचायत कर्मियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पंचायत कर्मियों से समझौते का दबाव बनाने को पुलिस ने पीड़िता का ही शांति भंग की आशंका में चालान भी कर दिया। एसपी ने महिला थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देते हुए जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 6 अप्रैल 2021 को गोंडा गई थी। उसे ग्राम पंचायत सचिव ने फोन करके शाम को रेहरा बाजार बुलाया और कहा कि वह उसे घर तक छोड़ देगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव ने अपने एक साथी के माध्यम से महिला को अपने घर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिलाई और बेहोशी की हालत में चार लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म कर मोबाइल छीन कर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता डायल 112 पुलिस की मदद से महिला रेहरा बाजार थाना पहुंची तो पुलिस ने सुलह समझौता का दबाव बनाया। सुलह की बात न मानने पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया।

गुरुवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है। महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिटी वरुण मिश्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed