फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Panchayat's reservation list ready, will be on hold today

पंचायत की आरक्षण सूची तैयार, आज होगी चस्पा

Fri, 19 Mar 2021 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat's reservation list ready, will be on hold today
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए सिरे से सीटों का आरक्षण तय करके प्रस्तावित सूची शुक्रवार की देर शाम तक तैयार कर ली गई। विकास भवन सहित जिले के सभी नौ ब्लॉकों में प्रस्तावित आरक्षण सूची आम जनमानस के लिए 20 मार्च को चस्पा कर दी जाएगी। सीटों के प्रस्तावित आरक्षण को लेकर लोगों से 20 से 23 मार्च तक आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

सभी आपत्तियों का निपटारा कराकर 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीएम श्रुति की निगरानी में शासन के निर्देशानुसार गठित टीमों से सीटों के प्रस्तावित आरक्षण की सूची तैयार कराई गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों के सीटों पर शासन के निर्देश पर 17 मार्च से आरक्षण प्रक्रिया की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान पद की 800, ग्राम पंचायत सदस्य की 10038, क्षेत्र पंचायत सदस्य की 993 व जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। निदेशालय से प्राप्त आरक्षण चार्ट जिले के सभी नौ ब्लॉकों से तैयार करके जिला स्तर पर उपलब्ध करा दिया गया।
डीएम की निगरानी में शुक्रवार की देर शाम तक प्रस्तावित आरक्षण सूची व सीट आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया गया। तैयार प्रस्तावित सूची को विकास भवन परिसर के साथ जिला पंचायत परिसर और जिले के सभी नौ ब्लॉकों में परिसर व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को देखने के लिए 20 मार्च को चस्पा कराकर उसी दिन से प्रस्तावित आरक्षण में दावे व आपत्तियां भी लेना शुरू कर दिया जाएगा।

जिले के सभी नौ ब्लॉकों में 23 मार्च तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के कार्यालय में सभी ब्लॉकों से 24 से 25 मार्च तक आपत्तियां संकलित होंगी और जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति से परीक्षण व निस्तारण कराकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षण व आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन करके पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed