फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   panchayat reservation list will be started today

ब्लॉकों पर आज लगेगी पंचायत आरक्षण की सूची

Tue, 02 Mar 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
panchayat reservation list will be started today
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण की सूची ब्लॉकों पर तीन मार्च को चस्पा करा दी जाएगी। जिले के सभी नौ ब्लॉकों पर आरक्षण सूची देखने वालों की भारी भीड़ जुटेगी। सूची देखने के बाद लोग अपने-अपने ब्लॉकों पर आरक्षण में दावे व आपत्तियां देंगे। दावे व आपत्तियों का निस्तारण कर 14 मार्च को पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति की अध्यक्षता वाली समिति के माध्यम से 15 मार्च को सीटों के आरक्षण की सूची शासन को भेजी जाएगी। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की तिथियां घोषित होने का लोगों को इंतजार रहेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के 800 ग्राम प्रधान पदों, 10038 ग्राम पंचायत सदस्य पदों, 993 क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों और 40 जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण की सूची तीन मार्च को ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा करा दी जाएगी। प्रस्तावित सूची जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के निर्देश पर प्रकाशित की जाएगी। आरक्षण सूची देखने के लिए संभावित उम्मीदवारों की भीड़ ब्लॉकों पर जुटेगी। चार से आठ मार्च तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी सीटों पर आरक्षण के संबंध में आपत्तियां संकलित की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से 10 से 12 मार्च तक परीक्षण व निस्तारण कराकर सभी सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 13 से 14 मार्च तक जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के निर्देश पर आरक्षित ग्राम पंचायत के प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य सीटों के सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की तरफ से पंचायती राज निदेशालय लखनऊ को ग्राम पंचायत के प्रधानों व सदस्यों और क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के आरक्षित सीटों के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना 15 मार्च को भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि शासन स्तर से आरक्षण के संबंध में जारी दिशा निर्देश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed