{"_id":"5fd4e8308ebc3e3c8d3bcae6","slug":"paddy-shopping-stalled-due-to-lack-of-sack-balrampur-news-lko5544831165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरा न होने से धान खरीदारी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरा न होने से धान खरीदारी ठप
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। बोरा न होने के चलते धान खरीद में रोड़ा बना हुआ है। क्षेत्रीय किसानों ने डीएम से तौल केंद्र पर बोरा मुहैया कराने की मांग की है।
किसान यमुना प्रसाद, विनय कुमार, राम सागर, राजन, राम कुमार, किशोरीलाल आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि गौरा चौराहा, नंदनगर ठठिया धान केंद्रों पर खरीदारी ठप पड़ी है।
धान खरीद न होने से क्षेत्र के किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बेटियों की शादी, पढ़ाई व इलाज आदि के लिए किसानों को औने-पौने दामों में बिचौलियों के हाथ अपनी उपज बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इन लोगों ने डीएम से धान क्रय केंद्रों पर बोरे मुहैया कराने और खरीद में तेजी लाने की मांग की है। क्रय केंद्र प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि बोरा न होने के कारण खरीदारी करने में दिक्कतें आ रही हैं।
दोनों केंद्रों पर अभी तक 2390 क्विंटल धान खरीदा गया है। मिलर्स को 1045 क्विंटल धान दे दिया गया है। धान खरीद की जा रही है। किसानों का आरोप बेबुनियाद है।