फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Paddy and sugarcane crops drowned due to canal cutting

Balrampur News: नहर कटने से धान और गन्ने की फसलें डूबीं

Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Paddy and sugarcane crops drowned due to canal cutting
-बलरामपुर के मानीगढ़ा गांव के पास नहर कटने से खेतों में भरा पानी।
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। अचानक सरयू नहर में पानी छोड़े जाने के कारण मानीगढ़ा गांव में नहर कट गई है। इससे रेहरा बाजार ब्लॉक के कई गांवों में धान और गन्ने की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। फसल नुकसान को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सरयू नहर खंड के अधिशासी अभियंता से नुकसान हुई फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसान रिंकू तिवारी, दिलीप पांडेय, सियाराम, अनिल, रमेश, राजन, शैलेश, पंकज, अन्नू, मातादीन, महफूज व अफजल आदि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि मानीगढ़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात नहर अचानक कट गई। इससे मानीगढ़ा, नथईपुर कानूनगो, नेवादा, देवरिया इनायत व भिरवा आदि गांव में सैकड़ों एकड़ धान और गन्ने की फसलें जलमग्न हो गई हैं। शुक्रवार तक कटी हुई नहर का गैप बंद नहीं गया, जिससे पानी अभी भी खेतों में फैल रहा है।
विज्ञापन

किसानों यह भी बताया कि पिछले साल भी नहर कटने से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी। किसान राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। इसके बावजूद लापरवाही अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। इन लोगों ने मांग किया है कि किसानों को नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए और नहर के गैप को जल्द से जल्द भरवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ सरयू नहर खंड-2 सूर्यप्रकाश गौड़ ने बताया कि नहर का गैप भरने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही नहर कटने वाले स्थान पर गैप भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed