फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pachpedwa won the trophy by defeating Basic Warriors

Balrampur News: बेसिक वॉरियर्स को हराकर पचपेड़वा ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 07 Oct 2024 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pachpedwa won the trophy by defeating Basic Warriors
बलरामपुर के चौधरीडीह में विजेता टीम को किया जा रहा सम्मानित।-स्रोत: आयोजक
बलरामपुर। आरएस क्रिकेट एकेडमी चौधरीडीह में रविवार को हुए क्रिकेट के मुकाबले में बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर, बेसिक वॉरियर्स गैंडास बुजुर्ग, बेसिक वॉरियर्स शिवपुरा, बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला पचपेड़वा की टीम ने जीतकर ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पहला मैच बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर और बेसिक वॉरियर्स शिवपुरा के बीच खेला गया। टॉस बलरामपुर की टीम ने जीता। कप्तान अभिषेक पांडेय ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर में शिवपुरा की टीम ने 113 रन बनाए। जवाब में उतरी बलरामपुर की टीम ने महज 8 विकेट खोकर 114 रन बनाकर दो विकेट से जीत दर्ज की। जिसमें शिवपुरा के रिजवान ने सर्वाधिक 50 रन बनाए और पवन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। 36 रन बनाकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंकुर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बेसिक वॉरियर्स गैंडास बुजुर्ग और बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा की टीम के बीच हुआ। टॉस गैंडास बुजुर्ग की टीम ने जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया। बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा की टीम ने 15 ओवर में 168 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैंडास बुजुर्ग की टीम महज 97 रन ही बना सकी। जिसमें शिबू ने सर्वाधिक 48 रन बनाए और पवन ने तीन विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच शीबू को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा और बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर पचपेड़वा की टीम के कप्तान राहुल रॉय ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 128 रन बनाए। जिसमें शीबू ने सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया और सुनील ने 4 विकेट लिए। जवाब में उतरी बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर की टीम महज 92 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा ने बेसिक वॉरियर्स बलरामपुर को 53 रन के अंतर से हरा कर सीरीज अपने नाम कर ली। सुनील और रविकांत को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार शिवकुमार को मिला। जिन्होंने कुल 68 रन बनाकर चार महत्वपूर्ण कैच लिए। आयोजन में संतोष उपाध्याय, ऋषिमुनि वर्मा, सौभाग्य पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed