{"_id":"60918ec58ebc3ebf1a28a7f4","slug":"oxygen-is-being-provided-for-patients-balrampur-news-lko576854555","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवी मरीजों के लिए उपलब्ध करा रहे ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवी मरीजों के लिए उपलब्ध करा रहे ऑक्सीजन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना काल में समाजसेवी अब मरीजों का जीवन बचाने के लिए ऑक्सीजन भी उपलब्ध करा रहे है। कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल के लिए उन्होंने 34 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि समाजसेवी एवं एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने गत दिवस कोरोना मरीजों के लिए 40 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया था। उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए खाली सिलेंडर की मांग की थी।
उनकी मांग पर 34 खाली सिलेंडर उन्हें सौंपा गया था। मंगलवार को उन्होंने 34 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर सीएमएसडी स्टोर को सौंप दिया है। ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने से कोरोना मरीजों को काफी राहत मिलेगी। समाजसेवी ने लोगों से खाली सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा है।