फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Overbridge at Jharkhandi gate, Itiyathok bridge should be repaired

Balrampur News: झारखंडी फाटक पर ओवरब्रिज, इटियाथोक पुल हो दुरुस्त

Thu, 24 Jul 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Overbridge at Jharkhandi gate, Itiyathok bridge should be repaired
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जिले की समस्या बताते सदर विधायक पल्टूराम ।-स्रोत: स्वय
बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जिले की दो अहम मांगें उनके समक्ष रखीं। उन्होंने बलरामपुर-झारखंडी समपार फाटक पर ओवरब्रिज और इटियाथोक बाजार में स्थित जर्जर व सकरे पुल के पुनर्निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि झारखंडी समपार फाटक ट्रेन गुजरने पर दिन में कई बार बंद रहता है, जिससे स्कूली बच्चे, एंबुलेंस, पुलिस, कर्मचारी और आमजन को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। कई बार समय पर अस्पताल न पहुंच पाने से मरीज की जान तक चली जाती है। उन्होंने कहा कि यह बहराइच, श्रावस्ती और तुलसीपुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, जिस पर यातायात बाधित होने से पूरा क्षेत्र प्रभावित होता है। इसके साथ ही उन्होंने इटियाथोक बाजार के जर्जर पुल का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पुल काफी सकरा और कमजोर हो चुका है। बड़े वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है, वहीं दो चारपहिया वाहन एक साथ नहीं निकल सकते। कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। विधायक ने मंत्री से अनुरोध किया कि जनहित को देखते हुए जल्द से जल्द दोनों कार्य स्वीकृत किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed