{"_id":"5fd4e77d8ebc3e3eac38f6ae","slug":"over-height-cane-truck-broke-the-electric-pole-balrampur-news-lko5544445174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रक ने बिजली का खम्भा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्रक ने बिजली का खम्भा तोड़ा
विज्ञापन
महराजगंगज तराई (बलरामपुर)। बिजली के पोल को ओवर हाइट गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रक ने तोड़ डाला। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवागमन भी घंटों बाधित रहा। बाजार वासियों ने मामले में प्रशासन से कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कौवापुर बाजार निवासी एनुल हुदा, महबूब, कमरून, नंदलाल, चांद बाबू व लल्लू आदि ने बताया कि शनिवार को ओवर हाइट गन्ना लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बिजली का पोल तोड़ डाला। पोल सड़क पर गिर गया। पोल टूटते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई जिसके कारण घंटों आवागमन बाधित रहा।
घटना में आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। इन लोगों ने प्रशासन से ओवर हाइट लदे गन्ना वाहनों के आवागमन पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। शीघ्र ही बिजली के पोल को सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।