फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Outrage over the order to deliver books to teachers

शिक्षकों से स्कूलों में किताबें पहुंचाने के फरमान से आक्रोश

Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Outrage over the order to deliver books to teachers
बलरामपुर में बीएसए को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। शिक्षकों से स्कूलों में किताबें पहुंचाने के फरमान को लेकर भारी आक्रोश है। शिक्षकों ने स्कूलों में किताबें न पहुंचाने वाले शिक्षकों पर बाईओ को धमकाने का आरोप लगाया है। गरिमा पर चोट पहुंचाकर कार्य लेने पर शिक्षकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक-शिक्षिकाओं की बिंदुवार समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बीएसए को ज्ञापन को सौंपा गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व जिला मंत्री मंगल देव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा दफ्तर में बीएसए को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा स्कूलों में तैनात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की गई। जिले के सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है लेकिन यह कार्य शिक्षकों से लिया जा रहा है जो अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा कृत्य शिक्षक पद की गरिमा पर चोट है। कुछ बीईओ की तरफ से किताबें न पहुंचाने वाले शिक्षकों को धमकाया जा रहा है। संगठन इसकी कड़ी निंदा करता है और बीएसए से उचित कार्रवाई की मांग करता है।
नवनियुक्त शिक्षकों के अवशेष देयकों का भुगतान क्रमवार व तिथिवार किया जाए। कुछ एआरपी को सुपर विजन के दौरान शिक्षकों से अशिष्टतापूर्ण तरीके से वार्ता की जा रही है। इस मामले में यदि शीघ्र कार्रवाई न की गई तो संघ की तरफ से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

शिक्षकों के स्तर से सेवानिवृत्ति व डेथ ग्रेच्युटी का विकल्प पत्र लेने की व्यवस्था और पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरु किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आरिफ खां व संयुक्त मंत्री सरोज कुमार आदि पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed