{"_id":"5e135e758ebc3e87a25b5996","slug":"outrage-against-pakistan-balrampur-news-lko5016306107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की करतूत के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की करतूत के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन
बलरामपुर। पाकिस्तान की करतूत के खिलाफ सिक्ख समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन डीएम कृष्णा करुणेश को सौंपा गया। सिक्ख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान परजीत सिहं, उप प्रधान प्रीतपाल सिंह, कोषाध्यख अजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनजीत सिंह व गुरदीप सिंह आदि ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि पाकिस्तान में श्री ननकाना साहेब गुरुद्वारा पर पत्थर मारने व श्री ननकाना साहेब का नाम बदलने की धमकी से सिक्ख समुदाय के लोग आक्रोशित है।
जिले का समस्त सिक्ख समाज पाकिस्तान की इस करतूत की घोर निंदा करता है। पाकिस्तान में अल्प संख्यकों पर अत्याचार को संज्ञान में लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आरोपियों के खिलाफ बलरामपुर जिले के सिक्ख समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर सिक्ख समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।