फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Outline of service week after meeting

बैठक कर तय की सेवा सप्ताह की रुपरेखा

Sun, 15 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Outline of service week after meeting
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर भाजपा की एक बैठक बीते दिन भाजपा कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुई। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत तमाम कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगातार एक सप्ताह तक लोगों की सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, आंखों की मुफ्त जांच व ऑपरेशन, अस्पताल, वृद्धा आश्रम एवं अनाथालयों में जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराने तथा पौधरोपण एवं स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संकल्प दिलाएं। विद्यार्थियों को प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उपयोग से बचने तथा दूसरों की सेवा के लिए तत्पर रहने के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि सेवा सप्ताह के तहत सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, अनूप चंद्र गुप्ता, प्रदीप सिंह, जगदंबा सोनकर, अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed