फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Out of 137 teachers found absent, action was taken against only 90

Balrampur News: 137 गैरहाजिर मिले शिक्षकों में से केवल 90 पर कार्रवाई

Wed, 15 Nov 2023 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Out of 137 teachers found absent, action was taken against only 90
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई में मनमानी का मामला सामने आया है। अक्तूबर माह में निरीक्षण अभियान में गैर हाजिर मिले शिक्षकों के विरूद्व कार्रवाई में दोहरा मापदंड अपनाया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने समीक्षा में यह मामला पकड़ा और बीएसए को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में शिक्षकों की उपस्थिति के साथ ही स्कूलों में पढ़ाई की पड़ताल हुई थी। इसमें अनाधिकृत रूप से 137 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इसमें कार्रवाई मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से की गई, जिसमें 50 शिक्षकों के विरूद्व ही विभागीय कार्रवाई की गई। इसके अलावा 40 शिक्षकों के वेतन से कटौती की गई।
विज्ञापन

यही नहीं किसी भी शिक्षक की कमी इस स्तर की नहीं मिली कि जवाब- तलब की जरूरत पड़ी हो। एक भी शिक्षक के विरूद्व निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई है। यहां कि कि दस शिक्षक तो ऐसे हैं जिनके बारे में कुछ भी नहीं किया गया। इससे बीएसए की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। महानिदेशक ने ऐसी स्थिति पर कड़ी कार्रवाई नाराजगी जताई। उन्होंने 20 नवंबर तक की गई कार्रवाई का ब्यौरा आनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की हिदायत के साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के स्कूलों का सितंबर में भी निरीक्षण हुआ। जिसमें 118 शिक्षक अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर मिले थे। रिपोर्ट में स्पष्ट है कि उस महीने में भी 112 के विरूद्व विभागीय कार्रवाई की गई। जिसमें 102 के ही वेतन से कटौती की गई। उस महीने में कार्रवाई में अंतर आया है। इस पर महानिदेशक ने जवाब मांगा है। महानिदेशक विजय किरण आनंद का कहना है कि प्रत्येक कार्रवाई पोर्टल के माध्यम से ही की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed