फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Our police is the best in resolving complaints

Balrampur News: शिकायतों के निस्तारण में अपनी पुलिस अव्वल

Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Our police is the best in resolving complaints
बलरामपुर। लोगों की शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर की पुलिस अव्वल है। जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रैंकिंग मंगलवार को जारी की गई है। प्रदेश के 75 जनपदों में बलरामपुर का लगातार दूसरे माह में भी दबदबा कायम रहा है। जिले के चारों सर्किल व 14 थानों को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में शिकायत निवारण प्रणाली की रैंकिंग शासन ने मंगलवार को जारी की। इसमें जिले के चारों सर्किल बलरामपुर, तुलसीपुर, उतरौला व ललिया के साथ 14 थाने भी शामिल हैं। कोतवाली नगर, देहात, उतरौला, गैसड़ी व जरवा के साथ थाना गौरा चौराहा, ललिया, हरैया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार व महिला थाना को लोगों की शिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान मिला है। सितंबर 2025 में भी चारों सर्किल के साथ ही सभी थानों को जनशिकायतों के निस्तारण में पहला स्थान मिला था। दो माह से लगातार जन शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर को पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन


रैंकिंग निर्धारण का तरीका
-शासन स्तर से रैंकिंग निर्धारण में प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की तरफ से दिए गए फीडबैक व प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि मानकों को शामिल किया जाता है। इन सभी मानकों पर बलरामपुर जनपद खरा उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारियों व आईजीआरएस शाखा के कर्मी होंगे पुरस्कृत
-जन शिकायतों के निस्तारण में थाना प्रभारियों के साथ आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एएसपी विशाल पांडेय व प्रभारी आईजीआरएस दरोगा श्रवण कुमार का बेहतर रैंक पाने में उत्कृष्ट प्रयास रहा है।
-विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed