फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   otatoes stuffed in innocent's mouth, brutally beaten

Balrampur News: मासूम के मुंह में आलू ठूंसा, बेरहमी से पीटा

Sun, 03 Aug 2025 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
otatoes stuffed in innocent's mouth, brutally beaten
बलरामपुर के उतरौला में पिता की गोद में मौजूद बच्ची ।-संवाद
उतरौला (बलरामपुर)। कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ले में शनिवार सुबह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। एक अज्ञात महिला ने घर में घुसकर चार साल की मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। बच्ची के मुंह में आलू ठूंसकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बच्ची के पिता ने दरवाजा तोड़कर उसे महिला के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित पिता जब बच्ची को लेकर कस्बा चौकी पहुंचा तो वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पुलिस की लापरवाही पर मोहल्ले के लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता रोज की तरह रविवार सुबह सात बजे पास की चाय की दुकान पर गए थे। पत्नी स्नान कर रही थीं। घर का मुख्य दरवाजा खुला था। इसी बीच एक अज्ञात महिला घर में घुस गई और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। मोहल्ले के एक व्यक्ति ने सत्यप्रकाश को सूचना दी कि कोई महिला उनके घर में घुस गई है। वह दौड़कर घर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। ऊपर से झांककर देखा तो महिला उनकी चार साल की बेटी के मुंह में आलू ठूंसकर बेरहमी से पीट रही थी।
विज्ञापन

सत्यप्रकाश ने तुरंत दरवाजा तोड़कर बेटी को महिला के चंगुल से छुड़ाया। तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी। बिना देर किए वह बच्ची को लेकर सीधे कस्बा चौकी पहुंचे, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते सत्यप्रकाश न पहुंचते तो बच्ची की जान खतरे में पड़ जाती। लोगों ने कस्बे में अज्ञात और संदिग्ध व्यक्तियों की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताने के साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला को किया पुलिस के हवाले
सत्यप्रकाश मोहल्ले वालों की मदद से आरोपी महिला को पकड़कर उतरौला कोतवाली ले गए। उन्होंने महिला की मानसिक स्थिति की जांच कराने के साथ ही कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान और मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है। वहीं, बच्ची का अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना से वह सहम गई है।

बढ़ाई गई निगरानी
मासूम के साथ हुई घटना की जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की गई है। मोहल्लों में निगरानी के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। लोगों को जागरूक किया गया है कि आपात स्थित में तुरंत 112 नंबर पर फोन करें। पांच मिनट से भी कम समय में पुलिस टीम पहुंचेगी।
अवधेश राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed