फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Order to register case against bank manager and four others

Balrampur News: बैंक मैनेजर व चार अन्य पर केस दर्ज करने का आदेश

Tue, 09 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order to register case against bank manager and four others
गौराचौराहा (बलरामपुर)। सीजेएम बलरामपुर रत्नेशदीप कमल आनंद ने पंजाब नेशनल बैंक की बलरामपुर के शाखा मैनेजर व चार अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। नगर कोतवाली पुलिस को मामले की विवेचना कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन



देहात कोतवाली के ग्राम श्रीनगर मानिकाकोट निवासी दिनेश कुमार ने सीजेएम न्यायालय पर प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा था कि 23 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक के शाखा मैनेजर व चार अन्य लोग मेरे घर पर आए। कहा कि तुम्हारी मां ने 10 लाख रुपये कर्ज लिया है, उसे अदा करो। इस पर उसने कहा कि मेरी मां ने पंजाब नेशनल बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन



वादी मुकदमा ने अपने प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि मैनेजर व उसके सहयोगियों ने साठगांठ करके धोखाधड़ी से प्रार्थी की मां के नाम ऋण निकालकर पैसा हड़प कर लिया है। थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वादी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए सीजेएम बलरामपुर ने मुकदमा लिखकर विवेचना करने का आदेश नगर कोतवाली को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed