फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Or the procession of Chehallum that took place amidst the prayers of Hussain

Balrampur News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला चेहल्लुम का जुलूस

Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 08 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Or the procession of Chehallum that took place amidst the prayers of Hussain
 परसपुर में निकाला गया चेहल्लुम का जुलूस। - संवाद
गोंडा। चेहल्लुम का जुलूस गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिये कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शहर के मेवातियान, जिगरगंज, पोर्टरगंज, फोरबिसगंज सहित अन्य स्थानों से शांतिपूर्ण माहौल में ताजिया जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने मातम किया। खरगूपुर संवाद के अनुसार नगर पंचायत स्थित पुरानी बाजार से चेहल्लुम पर निकले ताजिया जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यहां अलग-अलग स्थानों पर रखे गए ताजिया एकसाथ गांधी चौराहे पर पहुंचे। फिर मस्जिदिया स्थित कर्बला में सुपुर्द ए खाक किए गए। इस मौके पर मस्जिदिया चौराहे पर मेले का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

परसपुर संवाद के अनुसार जुलूस के दौरान फिजां में या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। परंपरागत मार्गों से जुलूस निकाला गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चेहल्लुम मनाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। हजरत इमाम हुसैन की याद में गत बुधवार रात चेहल्लुम के ताजिये रखे गए। इसके बाद अंजुमन सज्जादिया कमेटी नई बाजार की अगुवाई में बकाई चौराहे से व रजा अहिले सुन्नत सरफराजगंज की अगुवाई में सुक्खापुरवा से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जिसका चौक घंटाघर पर मिलान किया गया। उसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से होते हुआ जुलूस सकरौरा चौराहा पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों के साथ बच्चों की भीड़ जमा थी। यहां से जुलूस कर्बला पहुंचा। इस दौरान एसडीएम विशाल कुमार, सीओ चंद्रपाल शर्मा, कोतवाल चितवन कुमार, अपराध निरीक्षक गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article