फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Opposition to the proposed house tax of Nagar Palika intensifies

Balrampur News: नगर पलिका के प्रस्तावित गृहकर का विरोध तेज

Sat, 08 Feb 2025 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposed house tax of Nagar Palika intensifies
उतरौला (बलरामपुर)। नगर पालिका क्षेत्र में नए नियम के तहत प्रस्तावित गृहकर का विरोध तेज हो गया है। कर के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग उद्योग व्यापार मंडल ने की है। अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि दुकानदारों और कस्बे के लोगों से भारी भरकम कर लगाए जाने की तैयारी हो रही है, जो उचित नहीं है। लोग इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्त ने बताया कि नगर पालिका परिषद मकानों व दुकानों के वर्ग फीट एवं वर्ग मीटर के आधार पर कर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए नगर क्षेत्र के मकानों और दुकानों के सर्वे का कार्य भी चल रहा है। लोगों की मांग पर भी विचार किया जाएगा। वहीं कस्बे के गुरविंदर सिंह, अर्जुन गुप्ता, उमानंद गुप्ता, मनोज कसेरा, जयप्रकाश गुप्ता, अमित कुमार, पवन गुप्ता, प्रीतपाल सिंह, वेदप्रकाश आदि ने भी बैठक कर लगाए जाने कर का विरोध किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed